बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में मासूम समेत चार घायल
-मामला कन्नौज जिले के तालग्राम नादेमऊ मार्ग पर ईशन नदी के खिरिया घाट पुल के निकट का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।बीमार नानी को देखने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों को ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रण के कारण टक्कर मार दी। दुर्घटना में मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक थाना सौंरिख के मिर्जापुर गांव निवासी 20 वर्षीय डंपी कठेरिया अपनी 46 वर्षीय मां फूल श्री,49 वर्षीय पिता रमेश कुमार पुत्र अशर्फीलाल,9 वर्षीय बहन सुरांची को एक ही बाइक पर बिठा कर तिर्वा कोतवाली के गांव सतौरा गांव में अपनी बीमार नानी को देखने के लिए बीती सायं को रवाना हुआ था।जैसे ही बाइक सवार सभी चारो लोग तालग्राम नादेमऊ मार्ग पर ईशन नदी के खिरिया घाट पुल के निकट पहुंचे इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रण के कारण बाइक को टक्कर मार दी।घटना के दौरान जहां ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला,वहीं दुर्घटना में सभी बाइक सवार घायल हुए।आसपास के राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी चार घायलों को उपचार हेतु तालग्राम सीएचसी भेजा।प्राथमिक उपचार के बाद उपरोक्त सीएचसी से डंपी और सुरांची को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।यहां दोनों भाई बहन का उपचार जारी था।मामले में स्थानीय पुलिस को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर परिजनों द्वारा सूचना दी गई है।