तिर्वा मेडिकल कॉलेज में अब हृदय रोगियों का भी होगा इलाज, सैफई के प्रोफेसर ने संभाली जिम्मेदारी
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा मेडिकल कॉलेज का
-हवन पूजन के बाद कॉलेज में प्राचार्य और सीएमएस ने नवागंतुक प्रोफेसर के साथ शुरू कराया ह्रदय रोग संस्थान
-बीते 13 सालों से खड़ी इमारत में लौटी रौनक,संबंधित मरीजों के चेहरों पर दिखी खुशी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए बुधवार का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि भरा रहा। कॉलेज परिसर में जो इमारत (हृदय रोग संस्थान) बीते 13 साल से केबल एक बुत की तरह खड़ी थी,या यह कहें कि,वर्ष 2013 में कॉलेज में उपरोक्त संस्थान की इमारत बन कर तैयार हो गई थी। प्राचार्य और सीएमएस की पहल से इस इमारत में बुधवार से रौनक लौट आई।बताते चलें कि बुधवार को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग संस्थान का शुभारम्भ हो गया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और सीएमएस डा.दिलीप सिंह के प्रयास से हृदय रोग संस्थान का शुभारम्भ कराया गया। कॉलेज में उपरोक्त संस्थान को संचालित करने की गतिविधियों में प्राचार्य के आग्रह के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुभाष चंद्रा ने यहां ज्वाइन कर लिया है।डा.चंद्रा कॉलेज के उपरोक्त संस्थान में दिल के मरीजों का इलाज करेंगे।बुधवार को हृदय रोग संस्थान के शुभारंभ पर हवन पूजन का आयोजन भी किया गया।बताते चलें कि बीते वर्षों से कॉलेज के उपरोक्त संस्थान में कोई चिकित्सक और उपचार की सुविधाएं नहीं मिलने से बड़ी संख्या में संबंधित मरीजों को दूरगामी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज कराना पड़ रहा था। इस समस्या के कारण मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करने के साथ ही हजारों रुपए की रकम भी खर्च होती थी।बता दें कि उपरोक्त संस्थान शुरू नहीं हो पाने के कारण राजनैतिक दलों के नेताओं ने कई बार प्रदर्शन भी किया था और वर्तमान सरकार से कॉलेज के उपरोक्त संस्थान को शुरू कराए जाना की मांग भी की थी।आखिर बुधवार को 1.33 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में स्थापित हृदय रोग संस्थान का शुभारम्भ हुआ तो जरूरतमंद मरीजों से लेकर कॉलेज प्रशासन ने भी खुशी जाहिर की।मामले में कॉलेज के प्राचार्य ने आगे बताया कि, अब से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग संस्थान की शुरुआती व्यवस्था/ उपचार संभालने को सैफई मेडिकल कॉलेज के डा. चंद्रा ने सैफई कॉलेज से इस्तीफा देने के बाद तिर्वा कॉलेज की व्यवस्था संभाली है। अब डा. चंद्रा तिर्वा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग संस्थान में मरीजों का उपचार करेंगे।बता दें कि मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग संस्थान में 18 पद शैक्षणिक और 76 पदों पर अभी गैर शैक्षणिक चिकित्सकीय स्टॉफ की तैनाती होनी है।उन्होंने कहा कि अब से संबंधित मरीजों को कॉलेज में ही दिल के उपचार की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि जल्द ही हृदय रोग संस्थान में संबंधित अन्य चिकित्सक और चिकित्सकीय स्टॉफ के अलावा अन्य भी जो जरूरी सुविधाएं हैं उन्हें भी आने वाले समय में जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।कॉलेज में उपरोक्त संस्थान शुरू होने से मरीजों और कॉलेज प्रबंधन ने खुशी जताई है।