होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  खसरा-रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण से छूटे हर बच्चे की होगी पहचान
 
खसरा-रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण से छूटे हर बच्चे की होगी पहचान
Updated: 11/19/2026 2:14:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

खसरा-रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण से छूटे हर बच्चे की होगी पहचान
*मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने दिए निर्देश, कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में चलाएं विशेष अभियान*
*खसरा-रूबेला उन्मूलन और रोग निगरानी को लेकर कार्यशाला, संदिग्ध मामलों की तत्काल रिपोर्टिंग पर जोर*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस।कानपुर नगर। खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे की पहचान कर उसका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने के साथ ही टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने गुरुवार को आयोजित जनपद स्तरीय कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
राष्ट्रीय स्तर पर खसरा-रूबेला उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जेएसआई (जॉन स्नो इंडिया) के तकनीकी सहयोग से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से कोई भी पात्र बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना तैयार करे। एमआर-1 और एमआर-2 की निर्धारित खुराक से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने खसरा-रूबेला सहित टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के संदिग्ध मामलों की तत्काल सूचना देने, समयबद्ध जांच और नमूना संग्रह की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा आपूर्ति विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही नियमित समीक्षा के माध्यम से टीकाकरण एवं रोग निगरानी के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
*संदिग्ध मामलों की पहचान और निगरानी पर विशेष जोर*
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने खसरा-रूबेला उन्मूलन की रणनीति, नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान तथा वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। संदिग्ध मामलों की समयबद्ध रिपोर्टिंग, जांच, नमूना संग्रह और निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। चिकित्सा अधिकारियों को इन प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, डॉ. रमित रस्तोगी, डॉ. आर.पी. मिश्रा, शहरी स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश चंद्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.पी. यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अश्वनी कुमार तथा शहरी स्वास्थ्य समन्वयक मिलिंद गौतम सहित चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. चेतन यादव, डॉ. विभोर कौशिक, पुनीत श्रीवास्तव एवं गौरव पंत तथा दिल्ली से आए डॉ. अनुपम वर्मा ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। जेएसआई की कार्यक्रम अधिकारी हुदा ज़ेहरा ने भी सहभागिता की। कार्यशाला में नगर निगम, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर पार्क में की सफाई
हमीरपुर: 200 साल पुराने जिला मुख्यालय को आज तक नहीं मिली रेलवे स्टेशन और मेट्रो की सुविधा, 'कानपुर से हमीरपुर मेट्रो लाओ
सिविल जज वंदना अग्रवाल ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
माइनर की पटरी टूटने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया कार्यशाला के संबंध में की गई वर्चुअल बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :