जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा,समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रतन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई।इसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके निस्तारण की समीक्षा की गई।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने पिछली बैठक की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित आठ, पुलिस विभाग के चार और शस्त्र संबंधी एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है।एडीएम ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करें।बैठक में सीओ लाइन, क्लर्क शिवम राजपूत,जिला सूचना अधिकारी सहित सूबेदार मेजर शंकर सिंह,सूबेदार प्रमोद सिंह, हवलदार मानसिंह, अनन्तराम,विकास दुबे,धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया सहित कुल 27 पूर्व सैनिक मौजूद रहे।