होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीएम सिटी
 
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीएम सिटी
Updated: 11/19/2026 10:26:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीएम सिटी
*निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित विभागों को चेतावनी, कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश
*डिफॉल्टर एवं सी श्रेणी के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा, निस्तारण आख्याओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की निस्तारण प्रगति, शिकायतकर्ताओं के फीडबैक, कॉलिंग प्रतिशत तथा डिफॉल्टर एवं सी श्रेणी के प्रकरणों की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित विभागों को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी नगर ने शिकायतों की निस्तारण आख्याओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रायः संज्ञान में आ रहा है कि विभागों द्वारा प्रेषित आख्याएं न तो गुणवत्तापूर्ण होती हैं और न ही संबंधित प्रकरण के अनुरूप। ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक शिकायत का समुचित परीक्षण कर प्रकरण से संबंधित तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत की जाए, जिसमें की गई कार्रवाई का पूरा विवरण हो। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण केवल आख्या अपलोड करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या के वास्तविक समाधान पर केंद्रित होना चाहिए।
बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, केस्को, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। डिफॉल्टर एवं सी श्रेणी के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को फीडबैक 60 प्रतिशत तथा कॉलिंग 80 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी नगर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों की निगरानी स्वयं करें और केवल कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे निस्तारण की जिम्मेदारी न छोड़ें। अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, लंबित प्रकरणों, निस्तारण आख्याओं एवं शिकायतकर्ताओं के फीडबैक की समीक्षा करें। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर शिखा शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ज्ञापन दो अभियान के चलते बिजली कर्मियों ने विधायक नसीम सोलंकी को सौंपा ज्ञापन
इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया नमन
22 नवंबर को आजाद नगर में होगा ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन
यंग लीडर्स कार्यक्रम की पीपीटी प्रतियोगिता में कीर्ति ने मारी बाजी,साक्षी रहीं दूसरे स्थान पर
‎जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा,समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :