इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया नमन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।साथ ही तिलक हाल में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर नरोना चौराहा, मॉल रोड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक बताया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा भारत को विश्व पटल पर सशक्त पहचान दिलाने में इंदिरा गांधी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।अंत में सभी कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।अध्यक्ष पवन गुप्ता,विश्वनाथ जायसवाल,संजय दीक्षित,पदम मोहन मिश्रा,राकेश साहू,रामजी दुबे,अमिताभ मिश्रा,श्याम देव सिंह,सैमुअल लकी सिंह,रमाकांत मिश्रा,सुनील राठौर,कपिल जायसवाल ,सुधीर साहू,चंद्रशेखर सोनकर,रवि बाजपेई, मुकेश दुबे, राजेश जायसवाल ,कृष्णा शुक्ला, विजय शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, मुन्ना खान ,राजेंद्र द्विवेदी, मो अशरफ, रियाज अहमद, अमर सिंह ,विनय जयसवाल, राजकिशोर वर्मा ,राकेश साहू, फजल अमीर,आसिफ इकबाल ,शांतनु दीक्षित,बृजेश गुप्ता ,सुरेंद्र भदोरिया, संजय शिखर, नवल सैनी,रितेश पांडे, योगेंद्र निगम , नितिन मेहरोत्रा, मुकेश कनोजिया, राजेंद्र वाल्मीकि आदि थे।
|