यंग लीडर्स कार्यक्रम की पीपीटी प्रतियोगिता में कीर्ति ने मारी बाजी,साक्षी रहीं दूसरे स्थान पर
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम के अंतर्गत चैलेंज ट्रैक 2026-27 की पीपीटी आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में प्रतियोगिता संपन्न हुई।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर पीपीटी के माध्यम से अपने विचार, सुझाव और नवाचारी दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. पंकज राय और डॉ.रमेश सिंह शामिल रहे।प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम,साक्षी ने द्वितीय और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंशिका चौथे,देवव्रत पांचवें तथा नित्य ने छठे स्थान पर जगह बनाई।इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश सिंह, सौरभ यादव, जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी और वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।