होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  22 नवंबर को आजाद नगर में होगा ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन
 
22 नवंबर को आजाद नगर में होगा ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन
Updated: 11/19/2026 10:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

22 नवंबर को आजाद नगर में होगा ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन
*हवाई हमले की चेतावनी पर 30 मिनट तक बंद रहेंगी बिजली और लाइटें
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, कानपुर नगर ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 22 नवंबर 2026 को नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से शहर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल शाम 6 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, आजाद नगर में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित मोहल्लों एवं कम्पनी बाग, सीओएसए आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 30 मिनट के लिए बंद कर दी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक अपने घरों के अंदर और बाहर की सभी लाइटें बंद रखें तथा बाहर से किसी भी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे।
सायरन बजने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों एवं शेल्टरों में शरण लेनी होगी। शाम 6:30 बजे हवाई हमले का खतरा समाप्त होने की सूचना देने के लिए दो मिनट तक लगातार सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर तथा अग्निशमन विभाग द्वारा बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर के माध्यम से बचाव कार्य का प्रदर्शन किया जाएगा।
मॉकड्रिल के दौरान घायलों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को अग्निशमन विभाग एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया जाएगा। इसके उपरांत मॉकड्रिल समाप्ति की घोषणा की जाएगी।
उपनियंत्रक ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई एक अभ्यास मात्र है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभागों का अपेक्षित सहयोग करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ज्ञापन दो अभियान के चलते बिजली कर्मियों ने विधायक नसीम सोलंकी को सौंपा ज्ञापन
इंदिरा गांधी जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया नमन
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीएम सिटी
यंग लीडर्स कार्यक्रम की पीपीटी प्रतियोगिता में कीर्ति ने मारी बाजी,साक्षी रहीं दूसरे स्थान पर
‎जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा,समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :