पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
-मामला कन्नौज जिले की सदर कोतवाली के काजीपुरा मोहल्ले का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।दरगाह के पीछे एक नीम के पेड़ पर फंदे के सहारे एक 20 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिलने की खबर से हड़कंप मच गया।बताते चलें कि कन्नौज शहर के सदर कोतवाली के मोहल्ला काजीपुरा में हाजी शरीफ दरगाह के पीछे स्थित एक नीम के पेड़ पर फंदे के सहारे युवक का शव मिला है। सुबह 11 बजे के करीब युवक का शव मिलने के मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर अपनी सुपुर्दगी में लिया है।मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय रोहित पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है।मामले कि सूचना जब परिजनों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला शुरू हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है और मामले में जांच पड़ताल शुरू करते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार की रात 10 बजे के करीब रोहित घर से निकला था।परिजनों को लगा कि मोहल्ले में शादी समारोह के चलते रोहित वहां गया होगा।काफी रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका।सुबह दर्दनाक घटना की जानकारी पर परिजनों सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आगे बताया कि रोहित बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेक परेशान था।मामले में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।