स्कूटी फिसलने से दो छात्राएं घायल,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
-मामला कन्नौज जिला के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र का
-सरायसुंदर स्थित एसएमडी कॉलेज में परीक्षा देने जाते समय हुआ सड़क हादसा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जा रही स्नातक की दो छात्राएं स्कूटी फिसलने से घायल हो गईं। घायल छात्राओं को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक छिबरामऊ क्षेत्र के गांव महोई नौली निवासी श्रीनिवास मिश्रा की पुत्री तान्या और बिबिया जलालपुर गांव निवासी हेतराम की पुत्री प्रतिभा दोनों सरायसुंदर स्थित एसएमडी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। सोमवार की सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी से बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से कॉलेज रवाना हुई थीं।जैसे ही स्कूटी सवार छात्राएं कॉलेज से कुछ ही दूरी पर थीं कि इसी दौरान रास्ते में सड़क पर अचानक स्कूटी फिसल गई।सड़क दुर्घटना में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को स्थानीय सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। यहां से दोनों छात्राओं को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां दोनों छात्राओं का उपचार जारी था और स्थित में सुधार था।मामले की जानकारी जब छात्राओं के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर घायल छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।