पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने फहराया पुलिस ध्वज, जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई याद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस ध्वज फहराकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।उन्होंने पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया और सभी को कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।एसपी ने बताया कि पुलिस जवानों के शौर्य, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट सेवाओं के फलस्वरूप 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था।उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला राज्य पुलिस बल है,जिसे पुलिस कलर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जनपद के सभी थानों एवं चौकियों में भी पुलिस ध्वज सम्मानपूर्वक फहराकर झंडा दिवस मनाया गया।