संविधान दिवस पर सेंट जेवियर्स में होगा भव्य आयोजन, 3000 से अधिक लोग करेंगे प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में किया जाएगा।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर ‘संविधान संवाद’ योजना 2026 के तहत सुबह नौ बजे ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित होगा।इसमें 3000 से अधिक विद्यार्थी,शिक्षक, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस आयोजन के लिए विद्यालय के चयन पर शासन एवं प्रशासन का आभार जताया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।