कार्तिक पूर्णिमा पर डीआईजी ने मेंहदी घाट का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ मेंहदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने,भीड़ को नियंत्रित रखने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।