कोतवाली कन्नौज में ई-मालखाना और डाक कार्यालय का डीआईजी ने किया उद्घाटन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में कोतवाली कन्नौज परिसर में नवनिर्मित ई-मालखाना एवं डाक कार्यालय का उद्घाटन किया।ई-मालखाना व्यवस्था से मुकदमों से संबंधित माल के रखरखाव,अभिलेखों के प्रबंधन और निगरानी में पारदर्शिता आएगी।वहीं,डाक कार्यालय से विभागीय पत्राचार और डाक संबंधी कार्यों का समयबद्ध निस्तारण हो सकेगा।इस दौरान डीआईजी ने पुलिस कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक का अधिकाधिक उपयोग करने, अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव करने और विभागीय कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।