सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जिलेभर में श्रद्धांजलि,तिर्वा में शिक्षकों का सम्मान
-मामला यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक की पुण्यतिथि पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पूर्व रक्षा मंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर जिले भर में आयोजित कार्यकमों में सपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।तिर्वा में सपा नेताओं ने दिवंगत नेता जी की पुण्यतिथि पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया।जिला मुख्यालय स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकम में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री को सपाइयों ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को याद कर अपने अपने विचार भी रखे। सपा नेताओं जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष कलीम खान, बउअन तिवारी, हबीब हसन, इंद्रेश यादव, दिनेश बॉथम, दिलशाद हुसैन, अवधेश यादव, सहित अन्य नेताओं का कहना था कि समाजवादी आंदोलन के महानायक, समाजवादी पार्टी के संस्थापक,हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं श्रद्धेय नेताजी धरतीपुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता,गरीबों,किसानों, नौजवानों,पिछड़ों एवं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई और जनसेवा को समर्पित रहा। नेताजी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।उनके संघर्ष, सादगी और ऐतिहासिक योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। कार्यकम के दौरान कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती मानते हुए सपन नेताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान सपाइयों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों,संघर्षों एवं समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया।गुरसहायगंज,छिबरामऊ में भी सपा संस्थापक की जयंती मनाई गई और श्रद्धांजलि दी गई।तिर्वा में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया।इस दौरान बड़ी संख्या में सपाई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।