भारतीय किसान यूनियन (भानु) के द्वारा उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।जनपद पीलीभीत तहसील अमरिया में भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा सौपा ज्ञापन उपजिलाधिकारी अधिकारी से समर्थित नायब तहसील दार क़ो सौपा ज्ञापन पूर्व में जो भी ज्ञापन दिये गये थे उनमें किसी भी बिन्दु पर कोई कार्यवाही न होने से संगठन में रोष व्याप्त है।
तहसील अमरिया के जरदिया गाँव में हाइवे के किनारे शिव मन्दिर के ऊपर से हाई वोल्टेज की लाइन के विरोध में पिछले जनवरी में छे दिन धरना आन्दोलन चला था। एस.डी.एम. अमरिया ने ऊपर लाइन हटवाकर अन्डर लाइन डलवाने का पंद्रह दिन में वादा किया था परन्तु आजतक लगभग आठ माह बीत गए वादा पूरा नहीं हुआ। इससे प्रतीत होता है कि अमरिया प्रशासन गाँव वालों को गुमराह कर भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रहा है इसलिए भारतीय किसान यूनियन भानु में भारी रोष व्याप्त है। यदि शिव मन्दिर के ऊपर की लाइन को हटवाकर पंद्रह दिन के अन्दर अन्डर लाइन नहीं करवाया गया तो मजबूर होकर किसी भी समय एस.डी.एम. अमरिया के कार्यालय का घेराव कर भारतीय किसान यूनियन भानु धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।अमरिया तहसील के लेखपालों की हठधर्मी व भ्रष्टाचार के चलते आयु-विरासत व अंश-खतौनी आदि में हो रही गड़बड़ी से स्कूल के बच्चों व गरीब किसानों का भारी शोषण किया जा रहा है। अगर तहसील प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो भारतीय किसान यूनियन भानु जल्द ही धरना प्रदर्शन करने को मजबूर व भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जायज शिकायत न दर्ज कर पैसे के लालच में फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। ऐसी दशा में अमरिया की जनता पुलिस से बहुत परेशान है। यदि कोतवाली अमरिया में अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन भानु जल्द ही अमरिया कोतवाली का घेराव धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
भारतीय किसान यूनियन भानु आन्दोलन करने को विवश होगी।आवारा पशुओं के बढ़ते झुण्डों से किसान बहुत परेशान है। किसानों की महीनों की मेहनत पर रात में आवारा पशु फसल बर्बाद कर देते हैं भारतीय किसान यूनियन भानु रोड मार्च कर अमरिया में सम्बन्धित सभी व्यक्तियों का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के साथ सभी सम्मानित सदस्य व टीम रही मौजूद रहे।