चाइल्ड हेल्पलाइन हमीरपुर ने रोका एक बाल विवाह
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर- मुख्यालय में एक बाल विवाह कि सूचना सदर कोतवाली के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली,जिसमे बताया गया कि बाल विवाह आने वाली 30 नवंबर को होना है, सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन वा थाना एएचटी द्वारा बालिका का रेसक्यू किया गया बालिका कि हाईस्कूल के अंकपत्र मे अंकित जन्मतिथी के अनुसार बालिका नाबालिक है। सदर कोतवाली मे बालिका कि काउंसलिंग की गयी,
25 नवंबर 2026 को बालिका को बाल कल्याण समिति मे प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति मे बालिका के बयान व काउंसलिंग हुई व बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका को माता पिता के संरक्षण मे दिया गया,,,,