राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक 30 नवम्बर तक कर सकते है आवेदन
- शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यो का ब्योरा तथा प्रमाण भी करना होगा अपलोड |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | माध्यमिक विधालयों के शिक्षकों द्वारा उनके किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हे राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को भी पुरस्कृत किया जायेगा। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के नाम से दिया जायेगा और जिसके लिए चयन प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गयी है।
इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि राज्य पुरस्कार के लिए सभी शिक्षकों को आगामी 30 नवम्बर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा इसके साथ ही आवेदन करने वाले शिक्षकों को अपने उत्कृष्ट कार्यो का ब्योरा अपलोड करने के साथ ही पांच मिनट का वीडियो प्रमाण के लिए अपलोड करना पडेगा। पुरसकार के लिए शिक्षकों के चरित्र, सामान्य ख्याति, आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच स्थानीय अभिसूचना इकाई से कराई जायेगी।
इस पुरस्कार को लकर जिला विधालय निरीक्षक प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए राज्य अध्यापकों को तय नियमों को पूरा करना होगा। जिलास्तरीय सीमिति द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद उच्चाधिकारियों को आवेदन भेजा जायेगा। यदि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी पाई जाती है तो शिक्षकों का आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। सभी आवेदन देने वाले शिक्षकों को निर्देश जारी किए गये है कि चयन प्रक्रिया समय से पूरी हो सके, इसके लिए समय रहते सभी प्रमाण पत्र व वीडियों अपलोड कर दिये जायें।