मुनादी व प्रचार प्रसार कराकर किया जा रहा छूटे मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर - मुख्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर प्रदेश में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए नगर में जगह-जगह नगर पालिका की गाड़ी से लाउडस्पीकर द्वारा व मुनादी कराकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस पहल से अब मतदाताओं के नाम सूची में छूटने का कम मौका रहेगा।
उप जिलाधिकारी राठ चित्रा निर्वाल ने बताया कि उन्होंने राठ नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा के सहयोग से नगर पालिका की गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगवा कर मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने की अपील की जा रही है। वहीं संकरी गलियों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल से अब नगर में किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटेगा।