कानपुर और लखनऊ की टीमों के निर्देश पर की गई छापेमारी, दो पर मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बिजली चोरी के खिलाफ अब सरकार ने भी रुख कडा कर दिया है जिसके सिलसिले में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन शक्ति भवन और पुलिस अधीक्षक शक्ति भवन लखनऊ के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक पावन कारपोरेशन लि. केस्को कानपुर के निर्देशन पर चलाए गए बिजली चोरी अभियान में अवर अभियंता अनिल कुमार,प्रभारी उपनिरीक्षक नूरूल हुदा खान और उपनिरीक्षक विजय बहादुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में सर्वेश कुमार निवासी छानी और स्वतंत्र कुमार निवासी बिंवार को बिजली चोरी करते पकडा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।