होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  करेत्तर राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
 
करेत्तर राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
Updated: 11/25/2026 10:41:00 PM By Reporter-

करेत्तर राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
-अवैध खनन, कर चोरी और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  अशोक कुमार की अध्यक्षता में अक्टूबर माह की करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, वन, खनन, विद्युत, स्टाम्प एवं पंजीयन, मंडी तथा राजस्व सहित विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्तियों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली करने वाले विभागों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को करेत्तर राजस्व से संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करने तथा पाक्षिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। खनन विभाग की वसूली एवं निरीक्षण एवं प्रवर्तन  कार्यों में शिथिलता तथा बैठक में अद्यतन आंकड़ों के बिना उपस्थित होने पर खनन निरीक्षक उमाकांत के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि खनन गतिविधियों में किसी भी स्तर पर विभागीय मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जालौन एवं हमीरपुर जनपदों की अंतरजनपदीय सीमा से संबंधित शिकायतों के दृष्टिगत सीमांकन स्थलों पर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएं। सभी उपजिलाधिकारियों एवं खान अधिकारी को अवैध खनन तथा पट्टाधारकों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और मुख्यमंत्री स्तर अथवा मीडिया से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग को ओटीएस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं वाणिज्य कर विभाग को ब्याज माफी योजना का लाभ अधिकाधिक व्यापारियों तक पहुंचाने और कर अपवंचन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।
भूमि के दाखिल-खारिज एवं नामांतरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्लॉट अथवा पट्टे के रूप में क्रय की गई भूमि का विवरण ऑनलाइन प्राप्त होते ही संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा निर्धारित 45 दिनों की समयसीमा में दाखिल-खारिज की कार्रवाई पूरी की जाए। स्टाम्प चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही न्यायालयीन पत्रावलियों को न्यायालय में सुरक्षित रखने, उसी दिन वाद दाखिल करने तथा 45 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आमजन को गुमराह करने अथवा अवैध वसूली की शिकायतों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार न होने पर एसडीएम सदर  अभिषेक कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की चेतावनी भी दी।
आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब की दुकानों का निर्धारित समय पर संचालन, ओवररेटिंग पर प्रभावी रोक, अवैध शराब के विरुद्ध सतत निगरानी तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध राजस्व वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित समीक्षा एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर  अभिषेक कुमार, उपजिलाधिकारी सरीला विकास यादव, उपायुक्त जीएसटी/वाणिज्य कर ज्ञान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मुनादी व प्रचार प्रसार कराकर किया जा रहा छूटे मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास
चाइल्ड हेल्पलाइन हमीरपुर ने रोका एक बाल विवाह
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
कानपुर और लखनऊ की टीमों के निर्देश पर की गई छापेमारी, दो पर मुकदमा दर्ज
राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षक 30 नवम्बर तक कर सकते है आवेदन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :