राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता को किया गया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संयोजिका सुमन लता के नेतृत्व में महिलायें तथा सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री एंव सदस्य राज्य महिला आयोग उ प्र अनीता गुप्ता के कार्यालय में जाकर उनको माला पहनाकर एंव शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।
इस दौरान ज्ञापन देकर महिलाओं ने अवगत कराया कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार के व्दारा 2800/- वेतनमान दिया जाना चाहिए, तथा वर्ष -2005के पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त महिला कर्मचारी को शर्तों के आधार पर ओ पी एस का लाभ दिया जाना चाहिए, जो सरकार एनपी एस में जबरन रक्खे हुए हैं । राज्यमंत्री ने महिलाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से पूरा प्रयास कर दिलवाने का आश्वासन दिया पेशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान को आनलाइन किये जाने पर आपत्ति जताते हुए आफलाइन किये जाने काअनुरोध किया।
राज्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण में उ प्र सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से वार्ता करवा कर शीघ्र ही हल करने का प्रयास किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में सुमन लता, प्रगति कटियार, बी एल गुलाबिया,वी एन पाल, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, सन्तोष कुमार ञिपाठी, अशोक कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार मधुर आदि लोग उपस्थित रहे।