संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर: कुलपति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कुलपति डॉक्टर संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षको/वैज्ञानिकों एवं सभी छात्र/छात्राओं को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं । कुलपति डॉ गुप्ता ने कहा कि इस पावन अवसर पर पूज्य बाबासाहेब और संविधान सभा की समस्त महान विभूतियों को मेरा नमन और वंदन है। उन्होंने कहा कि संविधान के रूप में उनकी ओर से दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है,जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मार्गदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान पवित्र ग्रंथ के समान है और इसका सभी को पालन करना चाहिए। यदि सभी संविधान का पालन करेंगे तो हमारा प्रजातंत्र और आगे बढ़ेगा। सभी लोग देश के संविधान को पढ़ें , इसकी रक्षा करें और अमल करें, यही बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुलपति ने कहा हमारा संविधान बहुमूल्य है। डा अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने विश्व के देशों के संविधान का अध्ययन करने उपरांत हमारे देश का अच्छा संविधान तैयार किया।