होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अवैध स्टैंड संचालकों पर चला प्रशासन का 'बुलडोजर', नौबस्ता और रामादेवी चौराहा अतिक्रमण मुक्त
 
अवैध स्टैंड संचालकों पर चला प्रशासन का 'बुलडोजर', नौबस्ता और रामादेवी चौराहा अतिक्रमण मुक्त
Updated: 11/26/2026 7:29:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अवैध स्टैंड संचालकों पर चला प्रशासन का 'बुलडोजर', नौबस्ता और रामादेवी चौराहा अतिक्रमण मुक्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस ​कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। परिवहन आयुक्त द्वारा जारी कड़े निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गठित विशेष संयुक्त टीम ने गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान परिवहन विभाग, यातायात और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नौबस्ता और रामादेवी चौराहे पर लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध वाहन स्टैंडों को जड़ से हटवा दिया।
यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) महेश वर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत होते ही नौबस्ता और रामादेवी चौराहे पर अवैध रूप से सवारी भर रहे टेंपो, ई-रिक्शा और डग्गामार बस संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क घेरकर खड़े किए गए वाहनों को खदेड़ा और अवैध स्टैंड के नाम पर बनाए गए अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को जब्त कर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया।
- जाम से मिली राहगीरों को बड़ी राहत
गौरतलब है कि नौबस्ता और रामादेवी शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में शुमार हैं। इन स्थानों पर अवैध स्टैंड संचालित होने के कारण सुबह से शाम तक भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रशासन की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के बाद दोनों चौराहों पर यातायात सामान्य हो गया है, जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
- दोबारा कब्जा करने पर होगी कठोर कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि निर्धारित पार्किंग स्थल के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा न करें। संयुक्त टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इन चौराहों पर पुनः अवैध स्टैंड संचालित होते पाए गए या अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित वाहनों को सीज करने के साथ-साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
संविधान दिवस पर सारथी भवन में गूंजा राष्ट्रनिष्ठा का संकल्प, आरआई ने कर्मियों को दिलाई शपथ
जाम से निजात के लिए झकरकटी पुल पर नहीं खड़ी होंगी बसें
बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने 265 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना का किया शुभारंभ
संविधान भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर: कुलपति
राज्य ‌महिला आयोग अनीता गुप्ता को किया गया सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :