होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कोई भी पात्र मतदाता न छूटे! डीएम ने विशेष अभियान दिवस पर 09 मतदान केंद्रों के 23 बूथों का किया निरीक्षण
 
कोई भी पात्र मतदाता न छूटे! डीएम ने विशेष अभियान दिवस पर 09 मतदान केंद्रों के 23 बूथों का किया निरीक्षण
Updated: 11/29/2026 10:55:00 AM By Reporter-

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे!  डीएम ने विशेष अभियान दिवस पर 09 मतदान केंद्रों के 23 बूथों का किया निरीक्षण 
-अनुपस्थित बीएलओ एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही पर संबंधित एईआरओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा वर्तमान मतदाताओं को अपनी प्रविष्टियों की जांच एवं आवश्यक संशोधन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अशोक कुमार ने तहसील हमीरपुर, राठ एवं सरीला के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कुल 09 मतदान केंद्रों के 23 बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्यों, आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता तथा बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय नदना, उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वासा खुर्द, भस्मानंद इंटर कॉलेज निवादा, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जल्ला, पीएनबी इंटर कॉलेज चिल्ली, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय दामूपुरवा, शत्रुघ्न सिंह इंटर कॉलेज राठ, उच्च प्राथमिक विद्यालय ममना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय धौहल सहित कुल 09 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड गोहांड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नदना में संबंधित बीएलओ श्याम करन अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ की अनुपस्थिति एवं कार्यों के समुचित पर्यवेक्षण में कमी पाए जाने पर संबंधित एईआरओ (तहसीलदार) राठ को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं तथा पात्र महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण कर उसे शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम विलोपन के संबंध में आपत्ति के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन अथवा निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहें। मतदान केंद्रों पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही 1950 मतदाता हेल्पलाइन के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा सामूहिक प्रयास यह होना चाहिए कि जनपद में कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे और प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिले।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दिसंबर तक हर विधानसभा में 15-15 महापुरुषों की मूर्तियों का होगा सौंदर्यीकरण: डीएम
ट्रक चालक का फंदे से लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
तिर्वा के निजी अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद, मरीज के तीमारदारों से मारपीट
कन्नौज के 10 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा,1939 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 327 अभ्यर्थियों का चयन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :