होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ट्रक चालक का फंदे से लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
 
ट्रक चालक का फंदे से लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
Updated: 11/29/2026 1:39:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

ट्रक चालक का फंदे से लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
‎-मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के मचुआपुर गांव के निकट का
‎-बबूल के पेड़ के सहारे संदिग्ध परिस्थित में लटका शव देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।संदिग्ध परिस्थितियों में बबलू के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से एक 33 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिलने की सूचना पर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक ट्रक चालक बताया गया है।जानकारी के मुताबिक जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के गांव मचुआपुर गांव के बाहर नित्य क्रिया को घरों से निकले ग्रामीणों ने एक युवक का शव बबूल के पेड़ के सहारे फांसी से लटका हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक का शव पेड़ पर जमीन से काफी ऊंचाई पर लटका हुआ मिलने पर मामला संदेहास्पद नजर आया।मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर ठठिया थाना प्रभारी भागमल सिंह और चौकी इंचार्ज बिनीत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए मृतक के शव को नीचे उतरवाया और मौके से साक्ष्य जुटाना शुरू किया।मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने पूँछतांछ शुरू की तो पता चला कि मृतक मचुआपुर गांव निवासी चंद्रभूषण का पुत्र रामकुमार था।मामले की सूचना मृतक के परिजनों तक पहुंची तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला शुरू हो गया।मृतक के पिता के मुताबिक उनका बेटा ट्रक ड्राइवर था। बीती रात दस बजे के करीब रामकुमार घर पर मौजूद था,इसके बाद वह कब घर से निकल गया,परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं।मामले में ग्रामीणों का कहना था कि मृतक पारिवारिक कलह से परेशान था और नशे का सेवन भी करता था।मृतक के परिवार में उनकी पत्नी सोनी देवी और तीन पुत्रों में 5 वर्षीय आर्यन,7 वर्षीय आयुष और 10 वर्षीय दिव्यांश हैं। बताया जा रहा है कि, मृतक की पत्नी बीती देर सायं से घर पर मौजूद नहीं थीं।मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दिसंबर तक हर विधानसभा में 15-15 महापुरुषों की मूर्तियों का होगा सौंदर्यीकरण: डीएम
तिर्वा के निजी अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद, मरीज के तीमारदारों से मारपीट
कन्नौज के 10 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा,1939 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 327 अभ्यर्थियों का चयन
कोई भी पात्र मतदाता न छूटे! डीएम ने विशेष अभियान दिवस पर 09 मतदान केंद्रों के 23 बूथों का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :