रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 327 अभ्यर्थियों का चयन
-मामला कन्नौज जिले के तिर्वा स्थित डी एन इंटर कॉलेज में यूपी रोजगार मिशन के तहत आयोजित किए गए रोजगार मेले का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित रोजगार मेले में जहां 13कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए मौके पर उमड़ी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये,वहीं 327 अभ्यर्थियों का चयन भी किया गया।बताते चलें कि उपरोक्त कार्यकम का आयोजन शनिवार को तिर्वा के डी एन इंटर कॉलेज में किया गया था। रोजगार मेले का उद्घाटन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री और तिर्वा (उमर्दा) विधानसभा से विधायक कैलाश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और फीता काटकर किया। इस दौरान मंत्री जी का कार्यकम के आयोजकों ने स्वागत करते हुए बैज और साल भेंट की।कार्यकम का शुभारम्भ मां सरस्वती बंदना के साथ हुआ। इस दौरान कैलाश राजपूत ने कहा कि, कार्यकम में मौजूद अभ्यर्थी और युवा अपनी योग्यता, कौशल और आत्मविश्वास के दम पर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।बताते चलें कि उपरोक्त कालेज में आयोजित रोजगार मेले में 13 निजी अलग अलग कंपनियों ने प्रतिभाग किया था। इन कंपनियों के लोगों ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और अभ्यर्थियों के अलग अलग पदों के लिए साक्षात्कार लिए। इसके बाद साक्षात्कार के आधार पर मेले में 327 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए गए।कार्यकम के दौरान कंपनियों से संबंधित अधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।