कन्नौज के 10 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा,1939 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
-मामला कन्नौज जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी द्वारा जिले के परीक्षाकेंद्रों पर सम्पन्न कराई गई प्रवेश परीक्षा का
-नवोदय प्रवेश परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए थे 10 परीक्षा केंद्र,पुलिस बल रहा मौजूद
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कन्नौज के दस परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा में जहां 2233 बच्चों ने प्रतिभाग किया, वहीं 1939 बच्चे परीक्षा से गैरहाजिर रहे।बताते चलें कि परीक्षा को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी द्वारा बनाए गए जिले के दस परीक्षा केंद्रों, कन्नौज पब्लिक स्कूल अकबरपुर सरायघाघ में 603, जागरण पब्लिक स्कूल में 403, सिटी चिल्ड्रेन अकादमी छिबरामऊ में 375, सेंट पॉल स्कूल छिबरामऊ में 375, जे पी अकादमी गुरसहायगंज तिर्वा रोड में 628, आशा देवी इंटर कॉलेज सौंरिख में 409, कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकरंदनगर,कन्नौज में 229, तिर्वा के महेंद्र नीलम जनता इंटर कॉलेज में 414, ए के रहमानिया इंटर कॉलेज किनौरा में 414, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर इंदरगढ़ में 322 परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी थी। परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर संबंधित व्यवस्थाओं को भी पूरा करते हुए परीक्षा संपन्न कराने को केंद्र व्यवस्थापकों को भी नियुक्त किया गया था।जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ बजे तक आयोजित कराई गई परीक्षा में 4172 बच्चों को शामिल होना था। इसमें संबंधित परीक्षा केंद्रों पर 2233 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया,जबकि 1939 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।प्रवेश परीक्षा के दौरान जिले के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस कप्तान विनोद कुमार, डीआईओएस ने भी संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था भी देखी।