तिर्वा के निजी अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद, मरीज के तीमारदारों से मारपीट
-मामला कन्नौज जिले की कोतवाली तिर्वा के इंदरगढ़ तिर्वा तिराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला के उपचार के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों और हॉस्पिटल स्टॉफ के मध्य विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में अस्पताल का एक कर्मी चोटिल भी हो गया।बताते चलें कि जिले के तिर्वा नगर में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं।मामला तिर्वा नगर के इंदरगढ़ तिराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल का है। यहां विगत दिन एक गांव की रहने वाली महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।महिला के तीमारदार भी मौजूद थे।बीती सायं महिला के उपचार के दौरान किसी बात को लेकर तीमारदारों और अस्पताल स्टॉफ में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद की स्थित बन गई। इसी बीच अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए विवाद कर दिया। अस्पताल में विवाद और हंगामा होते देख यहां मौजूद अन्य मरीजों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान हंगामा और विवाद कर रहे लोग अस्पताल स्टॉफ से भिड़ गए और दोनों ओर से खींचतान और मारपीट होने लगी। जहां घटनाक्रम का पूरा मामला अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया,वहीं विवाद के दौरान एक हॉस्पिटल कर्मी गौरव चोटिल भी हुआ है।उपरोक्त मामले में अस्पताल स्टॉफ की ओर से चोटिल स्टॉफ कर्मी ने तिर्वा कोतवाली पुलिस को चार लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी अस्पताल स्टॉफ के खिलाफ कार्यवाही को लेकर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है।मामले में तिर्वा कोतवाली प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है, मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।बताते चलें कि उपरोक्त मामले में एक महिला ने जबरन कार से अगवा कर अस्पताल ले जाने और दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल कर्मियों महिला और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है।