स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाल किया जनमानस को जागरूक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | गंगा बैराज के कटरी शंकरपुर सराय के स्कूली बच्चो ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो को जागरूक किया।वही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।आपको बतादे कि आजादी की 75वी वर्ष गांठ पर पूरा देश आजादी का अम्रत महोत्सव मना रहा है।केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इसके तहत हर घर तिरँगा कार्यक्रम भी चलाया गया है।जिसके तहत लोगो को जागरूक करने के उद्दयेश्य से तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।वही आज गंगा बैराज के पास स्थित कटरी संकर पुर सराय ग्राम पंचायत के शंकर पुर सराय पूर्व माध्यमिक विधालय समेत ग्राम पंचायत के तीनों सरकारी स्कूलों के सैकड़ो बच्चो ने ग्राम प्रधान पति विनोद निषाद और प्रधानाध्यपिका शशि मिश्रा की अगुवाई में तिरँगा यात्रा निकाली।ये तिरँगा यात्रा शंकर पुर सराय स्कूल से निकल कर गंगा बैराज के निषाद पार्क में समाप्त हुई ।इस दौरान देशभक्ति के नारों और गीतों से इलाका गुंजायमान हो गया।एक साथ सैकड़ो बच्चो को हाथ मे तिरँगा लेकर पद यात्रा करते हुए रास्ते से गुजर रहे वाहन सवार भी जय हिंद बोलते हुये दिखाई दिए।वही तिरँगा यात्रा का रूट कॉनपुर लखनऊ मार्ग जैसा हाइवे होने के चलते पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।ग्राम प्रधान पति विनोद निषाद ने बताया कि हर घर तिरँगा अभियान को सफल बनाने के लिए आज बच्चो ने तिरँगा यात्रा निकाली है ताकि लोग जागरूक हो और अपने घरों में तिरँगा लगाए।
|