होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में बच्चे हुए सम्मानित
 
स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में बच्चे हुए सम्मानित
Updated: 3/31/2023 11:22:00 PM By Reporter-

स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में बच्चे हुए सम्मानित
पोषण पखवाड़े के तहत किया गया आयोजन, मोटे अनाज के सेवन के लाभ बताए
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जालौन, पखवाड़ा के तहत शहरी क्षेत्र के बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अन्न प्रासन और गोदभराई का भी हुई। इसमें पांच गर्भवती और पांच बच्चों का अन्नप्रासन किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य कुपोषण मुक्त भारत का निर्माण करना है। अगर मां और बच्चा कुपोषण से मुक्त होगा तो स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि 20 मार्च से शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा 3 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत 1815 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसमें गर्भवती, धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पोषण के बारे में जानकारी दी जा रही है। 
उन्होंने बताया कि सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। इस पखवाड़ा में मुख्य रूप से तीन थीम निर्धारित की गई है। इसमें श्री अन्न या मोटा अनाज, स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा और सक्षम आंगनबाड़ी को लोकप्रिय बनाना है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के उपभोग से न सिर्फ कुपोषण दूर होता है। बल्कि यह आंत के कैंसर में भी लाभकारी होता है। मोटा अनाज एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है और वजन कम करने में भी सहयोग होता है। मोटा अनाज मधुमेह जैसी बीमारी में भी लाभकारी होता है। उन्होंने बताया कि जिले में अप्रैल 2022 से अभी तक चिह्नित 6864 के सापेक्ष 5910 अति तीव्र कुपोषित बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाया जा चुका है।बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश आर्या ने बताया कि स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा में शहरी क्षेत्र के 185 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 14 बच्चों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अंकिता वर्मा, मुख्य सेविका कमलेश स्वर्णकार, देविका रानी, रमाकांत दोहरे आदि मौजूद रहे। काशीराम कालोनी निवासी पूजा ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्रह्मा देवी से समय समय पर सलाह ली। उनका बेटा दो साल आठ महीने का है। वह कुपोषित श्रेणी में था लेकिन अच्छे पोषण आहार के कारण वह सुपोषित की श्रेणी में आ गया और आज उसे सम्मानित भी किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस में ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का हुआ शुभारंभ
जेम्स एसोसिएशन का धूमधाम से सिल्वर जुबली का हुआ सामपन
एलर्जी मैनेजमेंट पर केस प्रेजेंटेशन किए प्रस्तुत
15 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन
9 वर्ष की बच्ची की आंखो की रोशनी लौटाई, जटिल मोतियाबिंद का किया सफल् ऑपरेशन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :