होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  घमंडी सरकार को इस चुनाव जनता सिखाएगी सबक :अखिलेश
 
घमंडी सरकार को इस चुनाव जनता सिखाएगी सबक :अखिलेश
Updated: 4/2/2024 8:23:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

घमंडी सरकार को इस चुनाव जनता सिखाएगी सबक :अखिलेश
 प्रिंस श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज/तिर्वा संवाददाता।सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों को संबोधित किया। पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। उनको 51 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया भी सपा सुप्रीमों के साथ मंच पर मौजूद रहे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद कर अखिलेश यादव कन्नौज से सपा प्रत्याशी की घोषणा कर सकते हैं।अखिलेश ने पार्टी कार्यालय पर कहा कन्नौज में समाजवादियों के विकास का मुकाबला सरकार नहीं कर पा रही है।यहां सबसे अधिक विकास कराने का काम समाजवादियों ने किया।हमने उमर्दा में विश्व का सबसे आधुनिक काऊ मिल्क प्लांट लगाया था। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बन्द करवा दिया। सोलर प्लांट लगाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को हम लोग लेकर आए थे।जिससे किसानों को फ्री बिजली मिल रही थी। लेकिन सरकार ने उसे भी बन्द करवा दिया। यहां का परफ्यूम और यहां का इत्र दुनिया में प्रसिद्ध है। लाखों करोड़ का इत्र कारोबार यहां होता है। जिसको आगे ले जाने के लिए हम फ्रांस गए थे। वहां की तकनीकी को देखा था। जिसे कन्नौज में लागू करना था। लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर भी पानी फेर दिया।
--------इनसेट-------1
आय बढ़ाने वाले प्लांट सरकार ने बन्द कर दिए
अखिलेश ने कन्नौज के जसोदा में अडानी की गोदाम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने वाले प्लांट सरकार ने बन्द कर दिए। बड़े उद्योगपतियों के प्लांट चालू करवा दिये। किसानों से सीधी फसल खरीद के लिए कन्नौज में विशिष्ट आलू मंडी बनाई थी, लेकिन भाजपा ने उस पर खानापूर्ति कर उसको भी बंद करवा दिया।भाजपा वाले कहते हैं कि हम विश्व गुरु बनेंगे। दूसरी तरफ बेरोजगारी के कारण नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। कन्नौज के भूड़पुरवा गांव के रहने वाले ब्रजेश पाल ने बेरोजगारी के कारण सुसाइड किया। हमने उसका पूरा सुसाइड नोट पढ़ा है।फिरोजाबाद की एक छात्रा ने परीक्षा लीक होने के कारण फांसी लगा ली।परीक्षा लीक होने से यूपी के 60 लाख युवा प्रभावित हुए हैं। उन प्रभावित परिवारों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम कर लिया तो लोकसभा सीट जीतना मुश्किल नहीं होगा। इस बार भाजपाइयों की धूमधाम से विदाई होगी। भाजपा के लोग 400 पार जीतेंगे नहीं बल्कि 400 सीटों पर हारेंगे।मुख्यमंत्री योग दिवस पर एक पैर से खड़े होकर योगा करना चाहते थे, लेकिन 1 पैर पर खड़े होते समय उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वो 4 बजे सुबह उठकर योगा करते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आज का अखबार पढ़ना चाहिए। जिसमें लिखा है कि जर्मनी में गंजा फ्री हो गया। यूपी में भी जगह जगह गांजा पकड़ा गया, लेकिन किसी को ये नहीं पता कि वो गांजा जाता कहां था।
           --------इनसेट-------2

सपेरों के लिए बनाएंगे सिटी अखिलेश यादव ने यहाँ ऐलान किया कि सपेरे समाज के लिए वह अलग से शहर बसाएंगे। पूर्व में भी उनकी तैयारी थी लेकिन तब तक सरकार चली गयी। लेकिन सपेरा समाज उनसे गहरा नाता रखता है, यह भलीभांति जानते हैं और वह अपने वायदे को भूलते नहीं।
         --------इनसेट-------3
एनडीए गठबंधन को 80 में से 80 सीटें हरानी हैं
इंडिया गठबंधन और हमारा पीडीए फेमस हो गया। तब से कुछ लोग इस फेमस ब्रांड की कॉपी करने लग गए। पीडीए की तर्ज पर एक नकली ब्रांड भी आ गया। जिससे समाजवादियों को होशियार रहना है। यूपी में एनडीए गठबंधन को 80 में से 80 सीटें हरानी हैं। यहां का हर किसान भाजपा को चुनाव हराने का काम करेगा।क्योंकि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई।किसानों का आलू खरीदने में भी सरकार पीछे रही। सपा की सरकार होती तो अब तक कन्नौज में आलू से शराब बनाने का कारखाना लग गया होता और किसानों की आय में वृद्धि हो जाती।इस दौरान मनोज दीक्षित,पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे,पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव,सपा जिलाध्यक्ष कलीम खाँ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता कनौजिया,दरोगा कटियार,दमयंती कटियार,बउअन तिवारी, सुनील दिवाकर, सर्वेश गौतम,उमेश पाल,राजेन्द्र यादव,बंटी शर्मा,पवन श्रीवास्तव,उमा शंकर बेरिया,रामवीर कठेरिया,भोले कुरैशी,जीशान ,अखिलेश कटियार,अनिल कटियार,कुकू चौहान सहित भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया : भुवन प्रकाश
सेक्टर, बूथ कमेटी को रिव्यू करने के दिए निर्देश
सपा सांसद के उठाए सवालों पर बीजेपी हुई हमलावर
मासिक बैठक में 2027 में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प
नवगठित मंडल कार्यकारिणी के सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :