होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  पांचो विधानसभा सीटो पर खूब दौड़ी अखिलेश की साईकिल,कमल मुरझाया
 
पांचो विधानसभा सीटो पर खूब दौड़ी अखिलेश की साईकिल,कमल मुरझाया
Updated: 6/7/2024 7:54:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पांचो विधानसभा सीटो पर खूब दौड़ी अखिलेश की साईकिल,कमल मुरझाया
-लोकसभा सीट में शामिल पांचो विधानसभा सीट कन्नौज सुरक्षित, तिर्वा, छिबरामऊ, बिधूना व रसूलाबाद से जीती सपा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पांच विधानसभा बाली कन्नौज लोकसभा सीट से भारी मतो के विजयी हुये सपा मुखिया अखिलेश यादव की साईकिल पांचों विधानसभा सीटों पर खूब दौड़ी।यही बजह रही कि सपा की साईकिल पांचो विधानसभाओं से विजयी रही और सभी जगह कमल को हार मिली।कन्नौज में सपा की साइकिल की तेज रफ्तार के आगे सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा हार गई। पांचों विधानसभा क्षेत्र में सपा के शानदार प्रदर्शन से चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोकसभा चुनाव में सपा की लहर के बीच भाजपा यहां हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सपा की साइकिल पूरी रफ्तार से दौड़ी। सभी क्षेत्रों में भाजपा को बड़े अंतर से हराया और अखिलेश रिकॉर्ड वोटों से जीते। वर्ष 2014 के चुनाव में सपा को यहां से मिली जीत में तीन विधानसभा छिबरामऊ, कन्नौज सदर और रसूलाबाद ने साथ दिया था। तब सपा को तिर्वा और बिधूना में बढ़त नहीं मिली थी। इसी तरह 2019 के चुनाव में जब भाजपा जीती तो उसे भी तीन विधानसभा सीट पर बढ़त मिली। इसमें तिर्वा, रसूलाबाद और बिधूना थीं। कन्नौज सदर और छिबरामऊ में बढ़त नहीं मिल सकी थी, लेकिन इस बार के नतीजे ने भाजपा को जोर का झटका दिया है। जिस तिर्वा और बिधूना सीट पर उसे पिछले दो चुनाव में लगातार बढ़त मिल रही थी, वहां भी बड़े अंतर से उसे पिछड़ना पड़ा। पिछली बार भाजपा की जीत में अहम योगदान देने वाली रसूलाबाद सीट पर भी भाजपा बढ़त बनाने में नाकाम रही। सपा की साइकिल की तेज रफ्तार के आगे सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा हार गई। पांचों विधानसभा क्षेत्र में सपा के शानदार प्रदर्शन से चर्चाओं का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में भी समीक्षा हो रही है।
इनसेटः-1
कन्नौज:34244 वोट से कन्नौज विधानसभा में सपा आगे कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट के तहत प्रमुख इलाके में शुमार कन्नौज सदर विधानसभा सीट पर सपा ने 34244 वोट की निर्णायक बढ़त ले ली। इस सीट पर कुल 430213 वोट में 267707 वोट पड़े। कुल 62.23 फीसदी वोटिंग हुई है। मंगलवार को हुई वोटों की गिनती के बाद यहां सपा को सबसे ज्यादा 138567 वोट मिले। भाजपा को 104323 और बसपा को 19871 वोट मिले। यहां सपा को 34244 वोट की बढ़त मिली। जबकि इस सीट से समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण विधायक है। 
                                     -ःइनसेटः-2
छिबरामऊः सर्वाधिक 51 हजार वोट से मिली बढ़त कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ में भी सपा को सबसे बड़ी बढ़त मिली। यहां कुल 478881 वोट में 286670 वोट पड़ा है। इसमें पुरुष 153817 और 132849 महिलाओं ने वोट डाला है। 59.86 फीसदी वोटिंग हुई है। यहां सपा को रिकॉर्ड 161107 वोट मिले। भाजपा को 109631 और बसपा को 10961 वोट। इस सीट पर सपा को 51476 वोट की बढ़त मिली। पिछले चुनाव में भी यहां सपा को बढ़त मिली थी, इस बार अंतर काफी ज्यादा रहा। 
                                         -ःइनसेटः-3
तिर्वाःदो चुनाव के बाद बढ़त मिली कन्नौज। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र सपा के लिए हमेशा मुश्किल साबित होती रही है। पिछले दोनों लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां से बढ़त पर रही है। इस बार अखिलेश यादव के सामने आने से बाजी पलट गई। यहां कुल 381297 वोट में 236533 वोट पड़े हैं।62.03 फीसदी पोलिंग हुई। सपा को सबसे ज्यादा 127185 वोट मिले। भाजपा को 92827 ही मिले। बसपा को सिर्फ 11494 वोट मिले। इस बार सपा को यहां 34358 वोट की जोरदार बढ़त मिली।
                                          -ःइनसेटः-4
बिधूना :40 हजार की लीड से जीती विधूनाकन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट में शामिल औरेया जिले की बिधूना विधानसभा सीट पर भी सपा की साइकिल तेज रफ्तार में चली। पिछले दो चुनाव से बढ़त बनाने वाली भाजपा यहां बुरी तरह से पिछड़ गई। यहां कुल 367634 वोट में 225674 ने वोट डाले गए। 61.39 पोलिंग हुई। सपा को सबसे ज्यादा 120460 वोट मिले। भाजपा को 80343 पर ठिठकना पड़ा। बसपा के हिस्से में यहां सबसे ज्यादा 20687 वोट मिले। सपा को 40117 वोट से आगे रही। 
                                               -ःइनसेटः-5
रसूलाबाद में कड़ी टक्कर के बाद सपा जीती कन्नौज। कन्नौज संसदीय सीट में शामिल कानपुर देहात जिले की रसूलाबाद विधानसभा सीट सपा के लिए हमेशा चुनौती पेश करती रही है। हालांकि हर बार यहां का नतीजा बदलता रहा है। 2014 के चुनाव में सपा को बढ़त मिली थी। 2019 में यहां भाजपा आगे रही थी। इस बार फिर से सपा को 9881 वोट से बढ़त मिल गई। इस सीट के 330900 वोट में 198302 वोट पड़े थे। 59.93 फीसदी पोलिंग हुई। सपा के हिस्से में 92888 वोट आए। टक्कर देने के बावजूद भाजपा को 83007 ही मिल सके। बसपा 18458 वोट पर सिमट गई। कड़ी टक्कर के बाद सपा यहां 9881 वोट से आगे रही।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सपाइयों ने पीडीए के महानायक का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया : भुवन प्रकाश
सेक्टर, बूथ कमेटी को रिव्यू करने के दिए निर्देश
सपा सांसद के उठाए सवालों पर बीजेपी हुई हमलावर
मासिक बैठक में 2027 में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :