छात्र छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति अपनी रुचि की व्यक्त
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | तिलक अकादमी स्कूल, महराजगंज से आए छात्र-छात्राओं के एक दल ने सोमवार को विधानसभा का दौरा किया। भ्रमण के बाद, उन्होंने विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की और विभिन्न सवाल पूछे। जिसका अध्यक्ष ने सरल शब्दों में उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया।
|