होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  होली व जुमा पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्टों से बचें
 
होली व जुमा पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्टों से बचें
Updated: 3/13/2025 9:04:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

होली व जुमा पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्टों से बचें
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | खानकाहे हुसैनी हज़रत ख़्वाजा सैय्यद दाता हसन सालार शाह (रह०अलै०) की कर्नलगंज स्थिति दरगाह में नज़र व विशेष दुआ का आयोजन किया गया जिसमें मुल्क सूबे व शहर में अमनों अमान भाईचारा सद्भाव कायम रहने की दुआ की।
खानकाहे हुसैनी के खादिम इखलाक अहमद चिश्ती ने दुआ की जिसमें अल्लाह अपने हबीब, मौला अली, गरीब नवाज़ के सदके मुल्क सूबे व शहर में अमनों अमान सद्भाव व भाईचारा कायम रहने, हमारे मुल्क सूबे व शहर में खुशहाली तरक्की देने, हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूती देने, दहशत व नफरत फैलाने वालों का खात्मा करने की दुआ की।
दुआ के बाद खादिम खानकाहे हुसैनी ने कहा खानकाहों से सदैव गंगा जमुनी तहज़ीब, हिन्दू मुस्लिम एकता भाईचारा का संदेश दिया जाता है खानकाहों पर सभी धर्मों के मानने वाले अपनी आस्था रखते हैं। रमजानुल मुबारक माह व बिरादने वतन का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है कई बार रमज़ान का मुबारक दिन जुमा व होली एक ही दिन पहले भी पड़ चुके और अहले वतन ने सद्भाव एकता भाईचारे के साथ दोनों पर्व मनाये है। मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिन्दी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा। खानकाहे हुसैनी कानपुर शहरवासियों से अपील करती है कि जुमेरात की दिन होलिका दहन व रमज़ानुल मुबारक माह का दूसरा जुमा होली के दिन है जुमेरात को ईशा व तरावीह की नमाज़ पढ़कर जिन चौराहों पर होलिका दहन हो रहा हो उन चौराहों से निकलने में एहतियात करें, जुमा की नमाज़ अपने घर के पास वाली मस्जिद में अदा करें, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रंग चल रहा है तो नौजवान दूसरे रास्तों से मस्जिदों को पहुंचे, जिन मस्जिदों में दूसरी शिफ्टों में मस्जिदों में नमाज़ का एहतिमाम होता है नौजवान कोशिश दूसरी शिफ्ट में नमाज़ अदा कर गंगा जमुनी तहज़ीब का मुसलमान जो किरदार हमेशा पेश करता है पेश करें, किसी भी तरह की अफवाहों से परहेज़ करें सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ व जज़्बाती पोस्ट जिससे किसी भी हम वतन के दिल को ठेस पहुंचे ऐसी पोस्टों को लाईक/शेयर करने से परहेज़ करें। जुमा की नमाज़ अदा कर अपने घर में परिवार के साथ अपना दिन बिताएं व इबादत करें।
दुआ में इखलाक अहमद चिश्ती, हाफ़िज़ मोहम्मद कफील, हाफिज़ मुशीर अहमद, हाफिज़ हसीब अहमद, हाफ़िज़ मोहम्मद शोएब, हाजी गौस रब्बानी, परवेज़ आलम वारसी, मोहम्मद फाजिल चिश्ती, मोहम्मद जावेद, अबरार अहमद वारसी, मोहम्मद शाहिद चिश्ती, खादिम खानकाहे हुसैनी अफ़ज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बुजुर्ग महिला का हत्यारोपी नाती गिरफ्तार,रस्सी से गला घोट कर की थी हत्या
पशुओं को संक्रामक रोग से बचाने के लिए पशुपालक अवश्य कराएं टीकाकरण : मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
सुभाष बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान, 04 बाल श्रमिक कराए गए मुक्त, 04 सेवायोजकों को नोटिस जारी
मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने ’कर्मचारी नामांकन अभियान- 2026’ किया प्रारम्भ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :