होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सिर्फ कागजों में होता है कानपुर में जन सुनवाई पोर्टल पर समस्याओं का समाधान
 
सिर्फ कागजों में होता है कानपुर में जन सुनवाई पोर्टल पर समस्याओं का समाधान
Updated: 9/6/2025 2:06:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सिर्फ कागजों में होता है कानपुर में जन सुनवाई पोर्टल पर समस्याओं का समाधान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर. जनसुनवाई पोर्टल पर बड़ी उम्मीद के साथ आम नागरिक अपनी समस्याओं के बारे में लिखते हैं. लेकिन क्या उनकी समस्याओं का समाधान हो पाता है? यह एक बड़ा सवाल है। रैंकिंग ठीक रखने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर समस्या निस्तारित दिखा दी जाती है, लेकिन शिकायतकर्ताओं को वास्तव में सिर्फ समस्या समाधान का आश्वासन ही मिलता है. समस्या का निराकरण नहीं होता है. ऐसा ही एक मामला कानपुर नगर निगम में देखने को मिला. जहाँ नगर निगम अतिक्रमण की बात तो मान रहा है, लेकिन वो अतिक्रमण हटाना नहीं चाहता है।
कानपुर नगर निगम को शिकायत की गई कि गांधीनगर निवासी राजकुमार दरबारी ने फुटपाथ पर कब्जा कर स्थायी निर्माण बना लिया है। नगर निगम की महापौर प्रमिला पाण्डेय से मिलकर बताया गया कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी यह अतिक्रमण हटाया नहीं जा रहा। महापौर ने तुरंत शिकायत सम्बंधित अधिकारी को फॉरवर्ड कर दी, लेकिन हुआ कुछ नहीं, इसके सिर्फ दो ही कारण हो सकते हैं या तो कानपुर महापौर ने सिर्फ दिखावे के लिए नगर निगम के अधिकारी को शिकायत फॉरवर्ड की थी या फिर अधिकारी महापौर की बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं. कारण कुछ भी हो लेकिन इसकी भुक्तभोगी तो कानपुर की जनता ही बनी।शिकायतकर्ता ने सोचा की जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से समस्या का समाधान निकलवाने का एक और प्रयास करके देखना चाहिए क्योंकि इसकी समीक्षा तो अपनी सक्रियता के लिए परिचित माननीय जिलाधिकारी करते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर फिर शिकायत करने के बाद माना गया कि अतिक्रमण की शिकायत सही है और इसे आरोपी राजकुमार दरबारी के द्वारा स्वयं गिराए जाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस समयावधि में वो ऐसा नहीं करता है, तो कानपुर नगर निगम जुर्माने के साथ अवैध निर्माण को गिरा देगा। नगर आयुक्त के नाम से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को यह जानकारी देकर शिकायत निस्तारित कर दी गई. पर हुआ कुछ नहीं।
इसके बाद भी दो बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई. दोनों बार बताया गया कि नगर निगम पुलिस फोर्स के साथ आकर अवैध निर्माण को गिरा देगा. किन्तु ऐसा एक बार भी नहीं हुआ। आश्चर्य की बात तो यह है कि मामला सीसामऊ थाना का होने के बाद भी दोनों बार फोर्स चमनगंज थाना से मांगी गई। पहली बार फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण न हटा पाने के लिए फोर्स उपलब्ध न होने का कारण बताया गया। प्रश्न यह है कि जब फोर्स उपलब्ध कराने के लिए गलत थाने अनुरोध किया गया था, तो पुलिसबल मिलता कैसे? यदि एक बार यह गलती होती तो समझा जा सकता था. लेकिन दो-दो बार ऐसा होना समझ से बाहर है। हैरानी की बात यह है कि जिलाधिकारी कार्यालय ने भी इस बात को नहीं देखा कि मामला सीसामऊ थाने का है, जबकि फोर्स चमनगंज थाणे से मांगी जा रही है. खैर दूसरी बार बहाना भी दूसरा होना चाहिए. इसलिए इस बार अतिक्रमण न गिराने के लिए बताया गया कि सम्बंधित बाबू का ट्रांसफर हो गया है, नया बाबू आने पर ही कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।
यदि कानपुर के जिलाधिकारी, महापौर और नगर आयुक्त इसी तरह् जनसुनवाई पोर्टल की समस्याओं का समाधान करते रहेंगे, तो कागजों में कानपुर नंबर वन जाएगा, लेकिन वास्तविक स्थिति में यह नीचे से नंबर वन ही रहेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित 19 लोगों ने किया रक्तदान
बच्चे सहित पानी की टंकी में चढ़े व्यक्ति को सकुशल पुलिस द्वारा उतारा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा के संबंध में
तकनीकी महाशक्ति IBM और विवि के मध्य ऐतिहासिक एमओयू, जल्द ही होगा हाइब्रिड हैकाथॉन
प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने किया प्रबुद्ध जनों का सम्मान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :