डीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहारों को किया पुरस्कृत
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में गांधी जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनपद स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय (जूनियर,) एवं सामान्य वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।जूनियर में अंकुश कुमार छात्र के के इं कालेज प्रथम,रुपेश कुमार केके इं कालेज द्वितीय एवं कु मुस्कान श्रीमती गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंदनगर कन्नौज तृतीय स्थान पर रहे।वहीं सामान्य वर्ग में प्रथम स्थान पर आर्यन , द्वितीय नित्या सिंह भदौरिया एवं तृतीय स्थान पर सुभी को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पुरस्कृत किया।