गंगा टास्क फोर्स ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने 55 यू पी बटालियन एनसीसी कानपुर के एनसीसी कैडेटस के साथ मिलकर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अथिति कर्नल चंद्रजीत सिंह मेहारा और सूबेदार मेजर राम कुमार उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 6 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिह ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष 6 नवंबर को मनाया जाने वाला इस दिन का मुख्य उद्देश्य युद्ध और सशस्त्र संघर्ष के दौरान पर्यावरण को हुए विनाशकारी प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना है। युद्ध में सैन्य लाभ हासिल करने के लिए पर्यावरण को शिकार बना दिया जाता है हमें शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पौधे वितरित किए गए।
|