होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  2.      
  3. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  4.      
  5. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  6.      
  7. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  8.      
  9. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  10.      
  11. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  12.      
  13. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  18.      
  19. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  20.      
  21. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  22.      
  23. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  24.      
  25. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  26.      
  27. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  28.      
  29. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  30.      
  31. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  32.      
  33. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  34.      
  35. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  36.      
  37. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  38.      
  39. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विद्यार्थियों ने ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
 
विद्यार्थियों ने ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
Updated: 11/15/2025 9:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विद्यार्थियों ने ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के विद्यार्थियों द्वारा अनूपपुर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। विभाग की प्रभारी डॉ. विनीता सिंह के मार्गदर्शन तथा डॉ. संघमित्रा महापात्र, डॉ. जया वर्मा और डॉ. ऐश्वर्या सिंह के निर्देशन में पीएच.डी. शोधार्थी रागिनी, रानी, संगीता और एम.एससी. की छात्राएँ पलक, अंजलि व प्रज्ञा ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों का संचालन किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की। जिससे उन्हें सुरक्षा सेवाओं तक आसानी से पहुँचने में सहायता मिल सके। साथ ही महिला सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता पर आधारित संवाद, प्रश्नोत्तरी और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सजग बनाना था।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनूपपुर के आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का भी भ्रमण किया, जहाँ बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा चॉकलेट और टॉफियाँ वितरित कीं। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने दिलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया, जहाँ डॉ. निमिषा अवस्थी ने प्राकृतिक खेती, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, हनी बी यूनिट, ग्रीन हाउस, पॉली हाउस तकनीक और किचन गार्डेनिंग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शैक्षणिक दौरे ने विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों और ग्रामीण विकास की व्यावहारिक समझ प्रदान की। पूरा कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सीख से भरा अनुभव रहा और स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं व बच्चों, में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज में कुल पंजीकृत 492 के सापेक्ष कुल 440 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर
कार्यसमिति और कैंटिन प्रबंधन समिति चुनाव में प्रत्याशियो ने शुरू की कसरत
कुकरी/बेकरी प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित
‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2025-26 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं तत्काल निराकरण के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :