राज्यपाल के जन्मोत्सव पर गरीबों को बांटा कंबल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बिहार प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां के जन्मदिन के अवसर पर आनंदेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में गोविंद नगर स्थित पॉपुलर धर्म कांटे के पास जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके पूर्व महामहिम की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पाली अरोड़ा ने महामहिम आरिफ मोहम्मद के जीवन प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों के बारे में बताया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा इस दौरान समिति के महासचिव सोनू अरोड़ा ने बताया कि भंडारे में 2000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है। इस मौके पर सोनू अरोड़ा कर्मवीर सिंह सोनू अरोड़ा सुबोध चोपड़ा राजू नारंग धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
|