जबरन मीटर लगाए जाने पर केसा कालोनी मे महिलाओं और बच्चों ने सड़को पर उतरकर किया विरोध
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | केस्को प्रबंधन द्वारा केसा कालोनी मे बिजली कर्मचारियों के घरों पर मीटर लगाए जाने के लिए टीम भेजी ! कालोनी मे टीम पहुँचने की खबर आग की तरह फैल गयी, कर्मचारियों द्वारा उनके घरों पर मीटर लगाकर उनकी अन मीटर्ड रियायती बिजली की सुविधा छीने जाने को देखकर कर्मचारियों के परिजन घरों के बाहर निकलकर विरोध करने लगे! कालोनी मे महिलाओं और बच्चों ने एकजुट होकर मीटर टीम गो बैक, हमारे घरों पर मीटर नही लगेगा, हमारी सुविधाएं छीनना बन्द करो आदि नारे लगाए! मजबूर होकर मीटर लगाने वाली टीम को वापस जाना पड़ा! वहीं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि केस्को प्रबंधन द्वारा बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के स्थान पर कर्मचारियों की रियायती बिजली की सुविधा छीनने का काम किया जा रहा है! संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर कहा कि केस्को प्रबंधन द्वारा विभागीय संयोजनों पर इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक्ट 1999, ट्रांसफर स्कीम 2000, व 25 जनवरी 2000 के समझौते के उपरांत हुए गजट नोटिफिकेशन का उल्लंघन करते हुए जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है वो कतई बर्दाश्त किए जाने योग्य नहीं है, अगर केस्को प्रबंधन इसी तरह मनमाना रवैया अपनाता है तो बिजली कर्मचारी अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
|