विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। अलंकार बैंक्विट हॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हरिपाल सिंह यादव मौजूद रहे रहे। जिनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारम्भ की शुरुआत हुई इसके पश्चात आरती विद्यालय की बालिकाओं द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। देश में हिंदुओं को संगठित होने हेतु सनातनी परंपरा की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा भारत देश विश्व गुरु की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। जबकि पांच परिवर्तन कर देश तेजी से प्रगति भी कर रहा है पांच परिवर्तन में उन्होंने बताया कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों का पालन, स्वयं का भाव एवं पर्यावरण को बचाने जैसे कार्यों को करना है। इसके पश्चात पनकी धाम से पधारे महंत श्री कृष्ण जी महाराज ने जय श्री राम के नारों से पूरे कार्यक्रम में सनातन धर्म को जागृत किया। अतिथि डॉक्टर साक्षी चीता ने हिंदुत्व और सनातन की चेतना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक हिंदू संगठित नहीं होगा तब तक हम गुलामी के अध्यायों को दोबारा धारण करते रहेंगे। हिंदुओं को सभी जाति धर्म छोड़कर साथ मिलकर चलना होगा नहीं तो बांग्लादेश पाकिस्तान जैसी घटनाएं हिंदुओं पर होती रहेगी। महिलाओं के विषय में उन्होंने कहा मातृशक्ति अपना दायित्व को समझते हुए आगे बढ़ रही है हमें उसे सम्मान के साथ स्थान देना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती का आयोजन हुआ। वही उमेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार अदा किया उन्होंने हिंदुओं को संगठित करने के लिए इस तरह के आयोजन की सराहना की। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार मिश्रा, श्याम कुमार सिंह, विनय त्रिवेदी, विवेक कुमार वाजपेई, कैलाश अवस्थी, राजीव त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, बृजेंद्र शर्मा, संजय दुबे, कृष्ण, लाल जी, राजेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, पंडित बृजेश द्विवेदी, विजय मिश्रा, विपिन सिंह, शिशिर अवस्थी, ललित शुक्ला, नंदन, हर्ष तथा बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।
|