दो किलो सौ ग्राम गांजा समेत अभियुक्त धर दबोचा गया |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी युवक को गांजा लेकर जाते समय पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रामनरायण को गांजा लेकर जाते समय कुरारा व झलोखर गांव के बीच में सैय्यद बाबा की मजार के पास पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ लिया। तथा तलाशी के दौरान उसके पास से बोरी में गांजा बरामद हुआ। जिसकी तौल करने पर दो किलो सौ ग्राम सूखा गांजा निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
|