सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों को हंसी-खुशी दी गई विदाई |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद हमीरपुर रिजर्व पुलिस लाइन में एक गरिमामय सेवानिवृत्ति,विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों,कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि इनका योगदान पुलिस विभाग के मनोबल को बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। सेवानिवृत्त हो रहे 01. उ0नि0 पुनवासी राम 02. उ0नि0 मोती लाल 03. ऊर्दू अनुवादक, वरिष्ठ सहायक सैयद मोहम्मद इमरान नकवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पूरे विभाग में प्रशंसनीय रही है। अपने सेवाकाल में उन्होंने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समर्पण, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया।
अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी न केवल विभाग, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते रहे हैं, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्तजनों को स्वस्थ जीवन एवं सुखद सेवानिवृत्ति के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। पुलिस लाइन हमीरपुर के प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त कार्मिकों को भावभीनी विदाई दी और उनकी सेवाओं की सराहना की गई।