जिलाधिकारी को सौंपा पेयजल समस्या का ज्ञापन |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव के ग्रामीणों ने पेयजल का नलकूप खराब हो जाने से उत्पन्न पेयजल संकट की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नलकूप का रि बोर कराए जाने की मांग की हैक्षेत्र के डामर गांव में जल संस्थान के नलकूप से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन एक माह से इस नलकूप से गंदा पानी निकल रहा है। जिससे गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। गांव निवासी सचिन यादव,रघुवीर कुशवाहा, तेजराम, शिवधन, अनुराग सिंह, रामरतन, बृजेश यादव, आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में लगे हैंडपंप का पानी खारा है। तथा नमामि गंगे योजना के नलकूप का पानी भी पीने योग्य नहीं है। तथा एक बार ही इसकी सप्लाई होती है। ग्रामीणों ने जलसंस्थान के नलकूप का रि बोर कराए जाने की जरूरत है। इसी नलकूप के पास रि बोर कराए जाने की मांग की है।जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
|