पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाना मौदहा का किया औचक निरीक्षण |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस द्वारा थाना मौदहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाना कार्यालय का निरीक्षण किया, तत्पश्चात लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, मैस तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा थाने में संधारित अभिलेखों को गहनता से चेक किया गया एवं सम्बन्धित को अभिलेखों को समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गएमहिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक किया जाए इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी मौदहा एवं उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाली जनता एवं पीड़ितों से शालीन, विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी मौदहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।