होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उड़ीसा सरकार द्वारा बीड़ी,सिगरेट,गुटखा,पान मसाला में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने पर दी बधाई
 
उड़ीसा सरकार द्वारा बीड़ी,सिगरेट,गुटखा,पान मसाला में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने पर दी बधाई
Updated: 2/4/2026 10:32:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उड़ीसा सरकार द्वारा बीड़ी,सिगरेट,गुटखा,पान मसाला में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने पर दी बधाई 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उड़ीसा सरकार द्वारा 22 जनवरी 2026 को अपने राज्य के युवाओं को ओरल कैंसर व कैंसर रोग से बचाने हेतु पान मसाला,बीड़ी,गुटखा व अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर सुप्रीम कोर्ट व एफएसएसएआई की दिशा निर्देशन में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है जिससे नशा मुक्ति सेनानियों में उल्लास की लहर दौड़ गई है और दूसरे प्रदेशों की सरकारों पर भी ऐसा करने का अप्रत्यक्ष दबाव बन गया है उपरोक्त बात पत्रकार प्रेस परिषद व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के परिप्रेक्ष्य में ऋषभ मिश्रा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत संदेश थीम पर बनाई मानव श्रृंखला के बाद हुई सभा में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी,परिषद के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरू ज्योति बाबा ने कही,उन्होंने आगे कहा कि उड़ीसा में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मुख कैंसर के रोगी नए आ रहे हैं और 42 प्रतिशत युवा रोगी वर्तमान में पान मसाला,गुटखा, तंबाकू व अन्य तंबाकू जनित उत्पाद खाने से कैंसर के रोगी बन चुके हैं इसके अलावा तंबाकू खाने की लत बच्चों और खासकर लड़कियों में भी अत्यधिक शुरू हो चुकी है साथ ही उनके इलाज की बड़ी समस्या गंभीर बन चुकी है इसीलिए उड़ीसा सरकार ने तंबाकू,गुटखा,पान मसाला,बीड़ी व हुक्का बार समेत अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर विपणन,उत्पादन, भंडारण व बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।परिषद जिला संयोजक सत्य प्रकाश ने कहा कि साल 2024 में कैंसर के भारत में 15.3 लाख नए केस सामने आए जिनमें 8.7 लाख लोग इस बीमारी से जान गवा बैठे,इसका मतलब है कि हर 100 मरीजों में से 58 की मौत तंबाकू जनित कैंसर से हुई।  कानपुर मंडल महासचिव उदयभान सिंह ने कहा कि लड़कियों में बीड़ी,सिगरेट व पान मसाला गुटखा के सेवन के चलते बच्चों के जन्म में विभिन्न प्रकार की गंभीर समस्याएं मिल रही हैं जिससे परिवार बिखर रहे हैं। मानव श्रृंखला में पत्रकार प्रेस परिषद का संदेश -नशा मुक्त हो भारत देश, हमारा संकल्प -कैंसर मुक्त भारत, हमारा संकल्प -नशा मुक्त भारत -नशा मुक्ति परिवार के जोरदार नारे राजेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में लगाए गए कार्यक्रम का भव्य संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश निगम संयोजन लक्ष्मीकांत शर्मा और धन्यवाद सुनील त्रिपाठी एडवोकेट ने दिया। अंत में ज्योति बाबा ने सभी को कैंसर तंबाकू मुक्त भारत का संकल्प भी कराया। अन्य प्रमुख राजेंद्र प्रसाद वर्मा,मनमोहन दीक्षित,पवन अवस्थी,ओम शंकर विश्वकर्मा इत्यादि थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता ने दी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मधुमक्खियों के काटने से युवक की इलाज के दौरान मौत
अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त धरा गया
अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
प्रवर्तन ने 14 बीघा पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
शाबान के 15 वें रोज़ा में दिखी रमज़ान जैसी रौनक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :