प्रवर्तन ने 14 बीघा पर की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के निर्देशन में बुधवार को प्रवर्तन (जोन-1बी) के विषेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गयी।
जिसमें भवर, अनिल व अन्य 319, 320, 321 व अन्य सिंहपुर कछार 04 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में शिवा व अन्य सिंहपुर कछार नगर 06 बीघा अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। राम, लाल व अन्य सम्भरपुर, 04 बीघा न्यू कानपुर सिटी परियोजना के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।इस प्रकार 14 बीघे में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग/निर्माण के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट एवं समस्त निशानदेही को 03 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त/समाप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता श्रवण कुमार, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।