मधुमक्खियों के काटने से युवक की इलाज के दौरान मौत |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी ग्रामीण को गोकुल डेरा जाते समय रास्ते में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है।क्षेत्र के मंगल पुर गांव निवासी घसीटा पुत्र छोटा उम्र 75 वर्ष मंगलवार को दोपहर में तीन बजे अपनी ससुराल गोकुल डेरागांव जाने के लिए पैदल निकला था रास्ते में जाते समय उसके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी मिलने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाम एक बीघा खेत है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मृतक के पुत्र राम विलास ने बताया कि खेत के पास लगे पीपल के पेड़ में लगे शहद को किसी ने तोड़ा था। जिससे मधुमक्खी वहीं घूम रही थी। इनके निकलते ही इनके ऊपर हमला कर दिया तथा चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है। आज उसका अंतिम संस्कार किया गया है।