अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना मुस्करा पुलिस द्वारा अभियुक्त जगदीश पुत्र मुलुवा लोधी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम दामूपुरवा थाना मुस्करा को एक प्लास्टिक पिपिया में दस लीटर अबैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
|